July 31, 2026 8:36 am

गोरखपुर: एक माह के भीतर अगवा कर दो मासूमों का कत्ल, सुरक्षा के दावों की खुली पोल 

दस वर्षीय छात्र वैभव के बाद अब एक दस वर्षीय मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या 

दागी सिपाही ने हवस मिटाने के लिए मासूम बच्ची का किया था खून 

इससे पहले भी कई घटनाओं को दे चुका था अंजाम फिर भी पुलिस महकमे में मिल गई थी वर्दी को कलंकित करने वाले सिपाही अभिषेक यादव को 

बड़ी वारदात के बाद जागे अफसर, निलंबित के साथ बर्खास्तगी की तैयारी, पहुंचा सलाखों के पीछे 

आरोपित की निशानदेही पर चिवटहां पुल के पास नदी से बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने वाले डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव सदर अस्पताल से अगवा कर दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसे मौत की नींद सुला दिया, जिसका राजफाश होने पर पूरे पुलिस महकमे को शर्मिन्दा कर दिया।

पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि इस जघन्य कृत्य करने वाला कोई और नहीं बल्कि डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने अपहरण करने के बाद मौत की नींद सुलाने के बाद शव को नदी में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वर्दी के दामन पर दाग लगाने वाला सिपाही अभिषेक यादव एक युवती को अगवा कर उसकी इज्जत पर डाका डाला था, इसके बाद पुलिस के आलाधिकारी उसकी नकामी पर पर्दा डालने में जुटे रहे, नतीजतन आज उसी सिपाही ने ऐसा घिनौना चेहरा सामने पेश किया कि पुलिस अफसरों को मानो जवाब देना भारी पड़ रहा है।

सूबे के चर्चित जनपद गोरखपुर स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती अपनी बहन को खाना देकर वापस घर लौट रही दस साल की मासूम बच्ची को मोटरसाइकिल पर बिठाकर घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। उस मासूम बच्ची को जरा आभास नहीं हुआ कि जिस वर्दीधारी के साथ बैठकर जा रही वह एक दरिंदा है। यही हुआ वहसी ने उसकी अस्मत लूटने के बाद किसी को पता न चले उसे बेरहमी से मारकर शव को नदी में फेंक कर भाग निकला था।

28 जुलाई 2026 की रात घर न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई और अपनी लाडली बेटी को तलाशते हुए सदर अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि आसपास के रहने वाले लोगों ने पीड़ित परिवार को बताया कि बच्ची को एक वर्दीधारी अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया है। यह सुनकर घरवालों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सरे शाम बालिका को अगवा होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक सिपाही बालिका को ले जाते हुए दिखाई दिया

पुलिस बाइक के नंबर को ट्रेस किया तो अपहरणकर्ता की पहचान डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव के रूप में हुई। एसएसपी गोरखपुर के मुताबिक आरोपित सिपाही मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपित सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि बालिका की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। एसएसपी गोरखपुर का कहना है कि आरोपित सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे निलंबित करने के साथ उसे बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है तथा उसके खिलाफ एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!