August 8, 2026 2:56 am

रामनिवास यादव से मिले शुभम दीक्षित, गणेश प्रतिमा भेंट कर की संगठन पर चर्चा

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला मंत्री शुभम दीक्षित ने भाजपा लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री (किसान मोर्चा) रामनिवास यादव के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान शुभम दीक्षित ने रामनिवास यादव को भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों, पार्टी की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दोनों नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर मण्डल संयोजक (माल) अखिल त्रिवेदी तथा रमेश गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं ने रामनिवास यादव को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!