August 8, 2026 2:55 am

गोमतीनगर विस्तार: जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

घटना में इस्तेमाल एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद 

 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के सदर तहसील सेक्टर पांच में खरगापुर निवासी शुभम त्रिपाठीउनके मित्रों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाने फरार चल रहे दो हमलावरों को इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टलजिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

 

 

उपनिरीक्षक उमंग कसौधन के मुताबिक बीते दिनों गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित खरगापुर निवासी शुभम त्रिपाठी ने सूचना देकर बताया कि वह अपने साथियों अमित सिंह, अभिषेक मिश्रा, मिहिर सिंह व अमन सिंह कहीं जा रहे थे कि सदर तहसील सेक्टर पांच के पास स्कार्पियो में के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वादी शुभम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हमलावर आलमबाग क्षेत्र स्थित छोटा बरहा निवासी 32 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र सुशील सिंह व उपरोक्त निवासी 22 वर्षीय सुहेल गाजी पुत्र मोहम्मद सत्तार अली कहीं भागने की फिराक में थे कि उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!