August 8, 2026 2:56 am

आशियाना: संदिग्ध हालात में एक युवक का शव खड़ी कार में मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

मौत कैसे हुई पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र के सालेह नगर चौराहे के खड़ी कार के भीतर गुरुवार देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और और लॉक पड़ी कार का दरवाजा तोड़वाकर अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस शव को बाहर निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू कीपुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर शव की पहचान जनपद रायबरेलीहाल पता आशियाना क्षेत्र स्थित पवनपुरी देवी खेड़ा किराए का मकान निवासी 36 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र उदयभान सिंह के रूप में हुई। आंशका जताई जा रही है कि ज्ञानेंद्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुईपुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

 

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर 

आशियाना थाना क्षेत्र के सालेह नगर चौराहे के पास यूपी 32 बीबी 8989 नंबर की कार लावारिस हालत में खड़ी देख देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गुरुवार देर रात पुलिस को दी। कार के भीतर काफी दुर्गंध आ रही थी। खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर कार का दरवाजा तोड़वाकर अंदर देखा तो एक युवक की लाश पड़ी है। यह माजरा देख पुलिस और आसपास के लोगों के होश उड़ गए।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी कि तभी मृतक की जेब से एक पहचान पत्र मिला, जिससे उसकी पहचान रायबरेली जिले के निराला नगर हनुमान मंदिर के पास व हाल पता आशियाना क्षेत्र स्थित पवनपुरी देवी खेड़ा निवासी 36 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र उदयभान सिंह के रूप में हुई।
खबर पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई सतीवेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई पवनपुरी देवी खेड़ा में किराए के मकान में रहकर KiSSht नामक डिजिटल लेंडिंग (फिटनेस) कंपनी में कार्यरत थे और पर्सनल लोन एवं डिजिटल ऋण उपलब्ध कराते थे।

बताया जा रहा है कि मृतक के पास करीब ढाई साल की एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की मौजूदगी में मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आसपास के लोग युवक के साथ कोई अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!