August 8, 2026 10:04 am

मलिहाबाद: चकरोड व नाली पर अवैध कब्जे से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें, एसडीएम से की गई शिकायत

मलिहाबाद लखनऊ। रामू गौतम राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद विकास खंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत रोसैना माजरा बकतोरीपूर निवासी रामस्वरूप विनोद कुमार जितेंद्र कुमार रामासरे जानकी प्रसाद नीरज कुमार रमेश कुमार भागीरथ दिव्यांशु दीक्षित विनय कुमार राधेश्याम दीक्षित आदि लोगों ने अपने मुख्यमंत्री पोर्टल व उपजिलाधिकारी शिकायती पत्र में आरोप लगाकर कहा है कि मेरे गांव के बगल से एक सरकारी चक रोड गया है जिसमें गांव का निकासी का पानी जा रहा था जिसका नंबर गाटा संख्या 1838 जो सरकार ने चकबंदी में छोड़ गया था यह चक रोड पूरब की ओर गया है जिसमें नाली भी बनी हुई थी अब इस चक रोड नाली को खत्म कर पड़ोसी किसान सुशील कुमार दीक्षित ने सरकारी सुरक्षित चक रोड नाली जमीन का नंबर 1838 को अपने में मिल लिया है जिससे चक रोड नाली को खत्म करके अपनी जमीन में मिलाकर इसमें बोरिंग करा दिया है जिससे गांव के लोगों का आने जाने के लिए रास्ता बंद कर दिया है और इसमें इस समय बारिश का मौसम चल रहा है इसका पानी इसी चक रोड के नाली में बहकर निकलता था वह भी बंद हो गया है जिससे गांव में भर रहा है जिसके कारण गांव के ग्रामीणों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बहुत कठिन उठानी पड़ रही है जिसके लिए एक दर्जन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कर व उप जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर कर सरकारी चक रोड को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए और नाली को खुलवाया जाए जिससे पानी का निकासी सुचारू रूप से चालू करें जो लोग अवैध कब्जा कर लिया है उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाने की मांग की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!