दो बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, चोरी के गहने व नकदी बरामद
सरिता विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर स्थित सरिता विहार कॉलोनी डूडा कॉलोनी निवासी मनिषा सिंह के घर मासूम चेहरे वाले बाल अपचारी गिरोह ने चोरी की थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शनिवार को दो बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर घटना का राजफाश किया है। इनके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात व 15 सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सात अगस्त 2026 को मल्हौर क्षेत्र के सरिता विहार कॉलोनी के पीछे डूडा कॉलोनी निवासी मनिषा सिंह पुत्री अयोध्या प्रसाद सिंह के घर में घुसकर बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की। उन्होंने बताया कि इस मामले में मनिषा सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें कुछ बच्चों की संदिग्ध तस्वीरें सामने आई।
बताया जा रहा है कि हमेशा की तरह संदिग्ध हालात में क्षेत्र में मंडरा रहे दो बाल अपचारीरियों को संरक्षण में लेकर गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि बड़े तो बड़े छोटे मियां सुभान अल्लाह की तर्ज पर नजर आए। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक दोनों ने बेबाकी से कहा हां हम लोगों ने ही चोरी किया था।
पुलिस दोनों बाल अपचारीरियों को संरक्षण में लेकर छानबीन कर रही है कि ये किसके इशारे पर वारदात को अंजाम दे रहे थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक इनके आका के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा और अन्य जिम्मेदार अफसर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम में शामिल उपनिरीक्षक खुर्शीद आलम, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक मदन पटेल, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह, हेड कांस्टेबल आलोक गौतम व कांस्टेबल रामपाल जायसवाल को शाबाशी दी।





