August 9, 2026 12:04 pm

​औरास थाने में समाधान दिवस: नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

औरास उन्नाव। (संवाददाता) जनपद उन्नाव के औरास थाना परिसर में शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान नायब तहसीलदार आशीष कुमार और औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया। मौके पर निस्तारित होने योग्य मामलों का तुरंत समाधान कराया गया, जबकि शेष बची शिकायतों के समयबद्ध, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों को सख्त निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर थाना व राजस्व विभाग के कई कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!