August 10, 2026 1:11 am

​औरास: हसनापुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

औरास। (संवाददाता) उन्नाव जिले के नवाबगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हसनापुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान एवं कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मोहान विधानसभा के विधायक बृजेश कुमार रावत उपस्थित रहे। वहीं नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह सहित अभेंद्र सिंह, हरिकेश सिंह, बबलू बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, दीपक सिंह, कमल नयन मिश्रा, नीरज सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह एवं जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जीतू ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का रविंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।* *इस दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों और सरकार की* *जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!