August 10, 2026 1:11 am

​लखनऊ: आशियाना में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की बैठक संपन्न, आगामी दिसंबर अधिवेशन पर हुई गहन चर्चा

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी के आशियाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव की ऑफिस पर उनकी अध्यक्षता में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन (जे पी ए) (रजि0) संगठन की बैठक हुई। अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने पत्रकार हित में सभी पत्रकारों को खड़े होने और संगठन में पत्रकारिता को समझने वाले पत्रकारों को जोड़ने की बात कही। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार और जानकारी को साझा किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पत्रकार नरसिंह नारायण पांडे ने भी पत्रकारों को संबोधित किया।

करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में पत्रकारिता के विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई साथ ही दिसंबर में होने वाले अधिवेशन पर चर्चा की गई।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव धनीश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार नरसिंह नारायण पांडेय फरहान इराकी शनि देव सौरभ निगम सैयद इकबाल पूर्णिमा सोनकर रोशनी सोनकर राम यादव निशांत सिंह शरद तथा नए सदस्य गण उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!