August 11, 2026 12:54 am

मानकनगर: बाइक सहित अधेड़ व्यक्ति नहर में गिरा, मौत

डीआरएम पुलिया के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मानकनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से जा रहा एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। राहगीरों ने नहर में एक व्यक्ति को गिरने की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाकर लोकबंधु अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मानकनगर थाना क्षेत्र स्थित डीआरएम पुलिया के पास सोमवार को बाइक सहित एक व्यक्ति को नहर में गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से उसे नहर से बाहर निकलवाकर लोकबंधु अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की गई तो मृतक की पहचान मानकनगर क्षेत्र स्थित खुशी विहार कनौसी निवासी 49 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र शंकर लाल कुशवाहा के रूप में हुई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!