August 12, 2026 12:34 am

चिनहट: व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में धूमधाम से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

मटियारी चौराहा से गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुई 

सैकड़ों लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पन्द्रह अगस्त के पूर्व चिनहट कस्बे में देशभक्ति उत्साह और हौसले के साथ मंगलवार को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के गीतों और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच निकली इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिल में देशभक्ति तथा हाथों में तिरंगा देखने लायक थी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल साथ-साथ चल रहे थे।

बताते चलें कि मंगलवार को चिनहट क्षेत्र के मटियारी चौराहे से शुरू होकर तिरंगा यात्रा विधायक चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ।

इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों भी हाथ में तिरंगा लेकर साथ-साथ चल रहे थे। उनकी मुस्कान और हौसला देखने लायक था।

तिरंगा यात्रा जैसे ही मटियारी चौराहे के से गुजरी, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इसका भव्य स्वागत किया।

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा के साथ-साथ चल रहे थे।

वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल बैंड-बाजे और देशभक्ति के धुनों ने पूरे चिनहट कस्बे को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!