लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के उपलक्ष्य में आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमादित्य वार्ड से एक भव्य एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ‘तिरंगा यात्रा’
का सफल आयोजन किया गया। यह देशभक्ति यात्रा विक्रमादित्य वार्ड से शुरू होकर जियामऊ होते हुए 1090 चौराहे पर स्थित ब्रह्मोस मिसाइल स्थल पर जाकर ससम्मान समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान रहा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मध्य विधानसभा के उपविजेता श्री रजनीश गुप्ता जी और विक्रमादित्य महात्मा गांधी वार्ड (17) के उपविजेता पार्षद व मंडल अध्यक्ष सुमित रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यात्रा में संगठन के सभी मंडलों के प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री एस.पी. कंचन जी, महामंत्री विश्वनाथ भारती जी, उपाध्यक्ष भगवानदास जी, आर्य कुमार जी, मंडल मंत्री सोनी रावत जी, मंडल अध्यक्ष ताकी अहमद ‘लाडले’ जी, मंडल अध्यक्ष दीपू यादव जी।
संगठन एवं शक्ति केंद्र: शक्ति केंद्र संयोजक राकेश जयसवाल जी, बड़े भाई पल्लव श्रीवास्तव जी, निटू यादव जी, शरद गुप्ता जी, आलोक सिंह रैकवार जी, निखिल कश्यप जी।
मीडिया व कार्यकारिणी: महामंत्री ध्रुव सुदर्शन जी एवं मीडिया प्रभारी बाबू लाल जी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश
यात्रा के समापन पर नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना तथा भारत की रक्षा और स्वाभिमान का प्रतीक ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ स्थल पर राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात वीरों को नमन करना है। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने देश की प्रगति और क्षेत्रीय विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।





