मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायतों जिदौर में आज आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश में हर वर्ष हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें समस्त विभागों द्वारा इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है। इस अभियान में परिषदीय विद्यालय भी पीछे नहीं है जिसमें विभिन्न प्रकार के आयोजनो को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
एआरपी हरिशंकर राठौर ने बताया कि विकासखंड मलिहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी पद्मशेखर मौर्य के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाएगा। तिरंगे के साथ सेल्फी प्रभात फेरी तिरंगा रैली तिरंगा प्रदर्शनी व भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह व्यापक रूप से मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना व स्वतंत्रता प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है।
एआरपी हरिशंकर राठौर ने कहा कि विपिन कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ द्वारा जारी आदेश के क्रम में विकासखंड मलिहाबाद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें 10 अगस्त को विद्यालय की दीवारों और बोर्ड को तिरंगा से प्रेरित कलाकृतियां, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र,11 अगस्त को समस्त विद्यालयो में तिरंगा थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, 12 अगस्त को समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा तिरंगा महोत्सव का आयोजन, 13 अगस्त को प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली का आयोजन, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 15 अगस्त को सभी परिषदीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्लोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमें प्रभात फेरी,राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण ,राष्ट्रगान, वंदे मातरम का समूह गायन,सेनानियों और शहीदों का सम्मान,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्य के सफल व भव्य आयोजन हेतु रामराज खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जिले का नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
ये ख़बर भी पढ़ें….
यूपी में हाईअलर्ट: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम





