August 13, 2026 11:19 pm

रहीमाबाद में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के साथ ही शहीदों को नमन करने के उद्देश्य से रहीमाबाद ग्राम सचिवालय से बृहस्पति को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत ग्राम सचिवालय रहीमाबाद से तिरंगा लिए हुए ग्रामीण महिलाएं और बच्चों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयकारों के साथ रहीमाबाद दरोगा चक्की से होते रहीमाबाद चौराहे से कस्बा रहीमाबाद होते हुए ग्राम सचिवालय बाकी नगर आकर संपन्न हुई।

वहीं रहीमाबाद चौराहे से दरोगा चक्की तक तिरंगा यात्रा निकाली गई पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी ने बताया यात्रा का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना के साथ साथ तिरंगा हमारे सम्मान का प्रतीक है और इसे हर घर तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

इस यात्रा में पंचायत सचिव बृजेश वर्मा अनुज वर्मा आदर्श गुप्ता एहरार हुसैन राम प्रकाश साबित्री देवी सावित्री गुप्ता अर्चना गुप्ता रजनी गुप्ता राजरानी स्वेता कश्यप अर्चना तिवारी संतोष कुमारी आचार्य राम जी अरविंद गौतम आर पी यादव बिनोद कुमार मुश्ताक अली इशितयाक अली कुसुम लता रन्नो सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!