August 14, 2026 9:06 pm

मलिहाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजा दौलतपुर

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद एवं विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत दौलतपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व ग्राम प्रधान पवन शर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा भटपुरवा से शुरू होकर दौलतपुर तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा में प्राथमिक विद्यालय एवं सरोज कुमार आइडियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’के जयघोष लगाते हुए देशभक्ति के रंग में नारे लगाते हुए नजर आए और लोगों को अपने-अपने घरों पर झंडा फहराया जाने की अपील की

तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में बृजकिशोर शर्मा, राजकिशोर, विपिन शुक्ला समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। और रहीमाबाद थाने के उप निरीक्षक अनिरुद्ध मिश्रा कांस्टेबल मनोज सागर अपनी टीम के साथ रैली के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!