आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार
ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता का खून बहाकर रिश्ते को कलंकित कर रहा। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम उत्तरगांव में शुक्रवार को अचानक उस समय सनसनी फैल गई जब एक नशेड़ी बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद पिता का चाकू से गला रेत कर लहुलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर लिया।
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र ग्राम उत्तरगांव निवासी बाबूलाल गौतम परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है बाबूलाल गौतम का बेटा गुड्डू गौतम नशे का आदी है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुड्डू गौतम शुक्रवार को नशे में धूत होकर लड़खड़ाते हुए घर की दहलीज पर कदम रखा तो उसकी हालत देख बाबूलाल गौतम बर्दाश्त नहीं कर पाए और शराब पीने से मना किया तो वह पिता पर कहर बनकर बरस पड़ा।
बाबूलाल गौतम कुछ समझ पाते कि नशेड़ी बेटे गुड्डू गौतम ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर गला रेत कर लहुलुहान कर दिया। उनकी चीख-पुकार घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल खून से सना चाकू बरामद कर लिया।
ये ख़बर भी पढ़ें…
एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर: अस्सी लाख रुपए कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार




