ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक 14 अगस्त 2026 को सराय शेख़ गांव निवासी अनवर अहमद ने सूचना देकर बताया कि ई-रिक्शा पर भारी लोहे का एंगल लादकर चालक जा रहा था कि सतरिख रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा एंगल सहित पलट गया, जिसकी चपेट में आकर अनवर अहमद के 13 वर्षीय बेटे अलमान की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस मामले में अनवर अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ई-रिक्शा चालक बहराइच जिले के बाउडी थाना क्षेत्र स्थित परसपुर गांव निवासी हरिद्वारी पुत्र रामफल को उनकी टीम में शामिल चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक बिट्टू व हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना रेलवे विहार कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





