ए अहमद सौदागर लखनऊ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए यूपी पुलिस के 81 अन्य पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
फायर सर्विसेज के 16 कर्मियों को भी राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में उप-निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं, उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में पुलिस महानिदेशक से लेकर सहायक कमांडेंट तक के अधिकारी शामिल हैं।स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह पुलिस बल के उन अधिकारियों और कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा को सम्मानित करेगा, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य किया है।
इन्हे मिलेगा वीरता पदक
अक्षय परवीर त्यागी, उप-निरीक्षक,सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल,स्वर्गीय सुनील कुमार, निरीक्षक,दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल,बृजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,संजय सिंह, हेड कांस्टेबल,दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल,मुनीराज जी, आईपीएस, डीआईजी,सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नरेंद्र कुमार निरीक्षक,आदेश त्रिपाठी हेड कांस्टेबल,प्रशांत कुमार हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
इन्हे मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक
ध्रुव कांत ठाकुर, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश,पद्मजा चौहान, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश,प्रशांत कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश,देव नारायण यादव, सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश,अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश,विकास श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।





