August 15, 2026 12:24 am

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा डीजीपी का सम्मान चिन्ह 

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित 

सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान सेवा अभिलेख के आधार पर और शौर्य के आधार पर “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह”, “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” तथा सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर “प्रशंसा चिन्ह” के रूप में दिए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न संवर्गों के अधिकारी-कर्मचारी इस बार पदक के लिए चयनित हुए हैं।

इसमें आईपीएस, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और पीपीएस अफसर सहित अन्य रैंक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।इसके अलावा हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल रैंक के जवानों को भी “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह” मिलेगा। इनमें एसटीएफ लखनऊ, मिर्जापुर, मऊ, लखनऊ, एटीएस आदि इकाइयों के कर्मी शामिल हैं।पुलिस मुख्यालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सेवा अभिलेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शौर्यपूर्ण कार्य करने वाले कुल 670 पुलिसकर्मियों को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाएगा।सूची में सभी नाम जारी किये गये हैं।

डीजीपी ने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!