November 7, 2026 11:24 pm

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को उनकी अहम भूमिका निभाने तथा अभिलेखों में दुरुस्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

दिनेश चंद्र मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर कई अपराधियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने कई अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इनकी बहादुरी से इन्हें इससे पहले भी तीन-चार बार मेडल व प्रमाण पत्र के अलावा उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक तथा दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

इंस्पेक्टर चिनहट को गृह मंत्रालय द्वारा जैसे ही उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने की खबर पुलिस महकमे में हुई तो मानो पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उनके मोबाइल फोन पर बधाईयां आने लगी। वहीं बेटे को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने की सूचना पर घरवालों का भी गर्व से सीना चौड़ा हो गया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!