November 7, 2026 11:06 pm

गोमतीनगर विस्तार: जी20 रोड पर बड़ा हादसा, एक महिला बैंक कर्मी की मौत 

मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, एक युवती सहित दो लोग घायल 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरा सी चूक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के लिए घातक बन गया। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के जी20 रोड होते हुए शहीद पथ की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराते पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस सवार 30 वर्षीय अमिता वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जनपद अंबेडकरनगर निवासी 28 वर्षीय अमिता वर्मा पुत्री मातादीन वर्मा चिनहट के मल्हौर स्थित सेवाग्राम सोसायटी में रहकर कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि अमिता वर्मा रविवार को अपनी 30 वर्षीय बहन सलोनी वर्मा मटियारी गांव निवासी आलोक पुत्र घासीराम गंगवार के साथ मोटरसाइकिल सवार होकर कहीं जा रही थी। आलोक जैसे ही जी20 रोड से शहीद पथ की ओर मूड़ा तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अमिता वर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अमिता वर्मा कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी करती थी। हालांकि पुलिस इस मामले अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है कि वह कहां नौकरी करती थी। देर तक यह भी पता नहीं चल पाया था कि तीनों लोग कहां से आ रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!