November 7, 2026 11:16 pm

लोक बंधु राज नारायण इंटर कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर निकली 1000 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा; हुआ ध्वजारोहण

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ में 80 वे स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन लोक बन्धु राज नारायण इण्टर के विद्यालय प्रागंण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः विद्यालय प्रांगण से 1000 मीटर लम्बा तिरंगा झण्डा लेकर सम्भ्रांत नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ अयोध्या मार्ग से होते हुये ग्राम पंचायत उत्तरधौना में गांधी जी, डा० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुये पुनः विद्यालय प्रांगण वापस आयी।

विद्यालय प्रांगण में झण्डा-रोहण तेजशंकर अवस्थी (ददू) ने किया। बच्चों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मास्टर सी०बी० सिंह शिक्षाविद् एवं तेज शंकर अवस्थी ने बच्चों को आर्शीवाद दिया। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

इस शुभ अवसर पर प्रबन्धक शिवकुमार सिंह, संदीप सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान), महेन्द्र वर्मा जी, श्री एन० के० मोना, मास्टर सी०बी० सिंह, पारस नाथ यादव जी, श्री राजू सिंह, श्री मुन्नू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डा० हरनाम सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री अजय कुमार, श्री सन्तोष कुमार, श्री अमरेन्द्र सिंह, श्री इन्द्र प्रताप सिंह, श्री मनोज उर्फ मनोहर, श्री दरोगा सिंह, श्री बृजलाल, श्रीमती मोहिनी सिंह प्रधानाचार्या, श्री मो० सलीम उप प्रधानाचार्य, श्री राजीव कुमार यादव जी, कु० स्वाती मिश्रा, श्री ओंकार नाथ पाण्डेय, श्री अमित खरे व विद्यालय परिवार उपस्थित था।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!