November 7, 2026 10:56 pm

मलिहाबाद के भतोइया गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई शिवलिंग की स्थापना

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम भतोइया में सोमवार शाम को सैकड़ों वर्ष पुराने गावा देवी मंदिर परिसर से शिवलिंग स्थापना के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक यात्रा में हिस्सा लिया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

 

शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय कर गांव के बाहर स्थित महादेव मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। महिलाओं और बालिकाओं की कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं गांव की खुशहाली की कामना की।

 

इसके बाद मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के बीच शिवलिंग की स्थापना की गई। शिवलिंग स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शोभायात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

 

आयोजन के दौरान दिनेश कुमार, संतोष, सर्वेश, शिवबरन, रंजीत, अमर सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। शिवलिंग स्थापना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!