November 7, 2026 10:58 pm

इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ राजधानी ने सरस्वती बालिका विद्यालय में आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता

लखनऊ। (संवाददाता) धनतेरस के शुभ अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ राजधानी द्वारा सरस्वती बालिका विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की बच्चियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कल्पना व रचनात्मकता से एक से बढ़कर एक सुंदर-सुंदर रंगोलियाँ बनाईं। रंग-बिरंगी रंगोलियों से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा।

क्लब की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चियों की खूब सराहना की गई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार (Consolation Prize) देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चियों को पारले-जी बिस्कुट वितरित किए गए।

इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट शशि सिंह, IPP पूजा सिंह सहित , किरण श्रीवास्तव, संतोष प्रसाद, फ़ौज़िया तय्यब , शुभा श्रीवास्तव आदि सदस्य भी उपस्थित रहे , सभी ने बच्चियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चियों में भारतीय संस्कृति, कला और रचनात्मकता के प्रति रुचि बढ़ाना तथा त्योहारों की परंपरा को जीवंत रखना था।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!