November 7, 2026 10:58 pm

चिनहट: शांति-व्यवस्था के लिए डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व इंस्पेक्टर चिनहट ने फोर्स के साथ किया पैदल गश्त 

दीपावली पर्व पर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए डीसीपी पूर्वी व एसीपी विभूतिखंड ने लोगों से की अपील 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दीपावली पर्व, छठ पर्व और भईया दूज के मौके पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पुलिस ने चिनहट कस्बा सहित पूरे इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय की अगुवाई और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार शाम कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में पैदल गश्त किया। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को खास एहतियात बरतने की हिदायत दी है।

इस निर्देश के बाद प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त तेज हो गई है। डीसीपी पूर्वी का फरमान जारी होते ही पुलिस चौकन्ना हो गई है। डीसीपी पूर्वी और एसीपी विभूतिखंड ने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की है।

दीपावली पर्व, छठ पर्व और भईया दूज पर सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय की अगुवाई में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चिनहट कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी ने पर्व पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए शनिवार को भारी फोर्स के साथ पैदल गश्त किया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी तेज कर दी गई है।

इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा व एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बाजारों में दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया तथा सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!