सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद फंसे आरक्षी, तो अफसरों ने लिया एक्शन
ए अहमद सौदागर लखनऊ। डीजीपी राजीव कृष्ण और पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के तमाम कोशिशों के बावजूद अधीनस्थ अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रिश्वतखोरी के आरोप में रहीमाबाद बाद थाने में तैनात आरक्षी प्रेम नारायण को पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें आरक्षी प्रेम नारायण एक ट्रेडर्स से पांच हजार रुपए की घुस लेते दिखे। बताया जा रहा है कि ग्राम तरवां निवासी अंबर रिजवी की बालू मौरंग तथा गिट्टी की दुकान है। इस मामले अम्मार अली ने वीडियो वायरल कहा कि उनके द्वारा किसी तरह की कोई रिश्वत नहीं दी गई है। हालांकि यह वीडियो दो-तीन साल पुराना का बताया जा रहा है और इस मामले में अम्मार अली ने बताया कि आरक्षी प्रेम नारायण ने उनकी दुकान से सामान खरीदा व इनको दो हजार रुपए वापस करने थे।
बताया जा रहा है आरक्षी प्रेम नारायण वर्तमान में सरकारी वाहन चालक के रूप में कार्यरत हैं। थाने पर चालक न हो के चलते इसकी जिम्मेदारी प्रेम नारायण ही संभाल रहे थे। हालांकि इनका तबादला कुछ दिनों पहले सैरपुर थाने के लिए हुआ था। वहीं अम्मार अली के खंडन के बाद भी जिम्मेदार पुलिस अफसरों को कुछ नहीं सूझा और बिना जांच पड़ताल के आरक्षी प्रेम नारायण को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच एसीपी मलिहाबाद को सौंपी गई है।




