November 11, 2026 7:54 pm

लखनऊ: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले प्रभुनाथ राय, लक्ष्मण मेला घाट पर मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से छठ पूजा तैयारी को लेकर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने आज आवास पर भेंट कर छठ पूजा की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं विभिन्न विषयों पर बात की उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा छठ पूजा को भव्य और दिव्य रूप से मनाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों जिला अधिकारियों एवं प्रदेश के संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है की छठ पूजा में महिलाओं की सुरक्षा छठ घाट की सफाई पानी का उचित प्रबंध चिकित्सा कैंप सड़कों की मरम्मत एवं लाइट सहित विभिन्न प्रकार के आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं छठ पूजा आयोजन में किसी भी प्रकार का कोई कोठारी ना बढ़ती जाए इसको लेकर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के द्वारा आयोजित छठ महापर्व 45 वन आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण को स्वीकार कर छठ घाट पर 4:00 बजे शायं‌ दिनांक 15 नवंबर 2026 को मुख्य अतिथि के रूप में पहला अर्घ देकर कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया जाएगा।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अति‌ विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री उप्र धर्मपाल जी, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी, विशिष्ट अतिथि के‌‌ रूप उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री सुरेश खन्ना जी, उत्तर प्रदेश के माननीय मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ,उत्तर प्रदेश के माननीय मंत्री एके शर्मा जी, उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री जयवीर सिंह जी,उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री दिलीप पटेल जी, अवधेश द्विवेदी जी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, आनंद द्विवेदी जी भाजपा लखनऊ के नगर अध्यक्ष, शहीद कई गणमान्य सांसद विधायक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लोग छठ महापर्व के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

छठ महापर्व का आयोजन विगत 45 वर्षों से अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तक लखनऊ में मनाया जाता रहा है इस वर्ष भी भव्य और दिव्या आयोजन होने जा रहा है।इस कार्यक्रम में लोकप्रिय गायिका पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी जी मुख्य आकर्षण होगी।इसके साथ ही लगभग 100 कलाकारों द्वारा 18 घंटा लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के द्वारा 45 वन छठ महापर्व की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है सभी सुविधाओं को पेंटिंग रंगी पुताई साफ सफाई छठ घाट की पानी की सफाई टैंट आदि लाइट साउंड सभी तैयारियां को कर लिया गया है छठ घाट पर 15 नवंबर 2026 को 2:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 16 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा रात भर भजन पूजन एवं कार्यक्रम चलते रहेंगे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!