November 11, 2026 7:51 pm

शर्मनाक: महिला के ऊपर बरसाते रहे लाठियां और लात-घूंसे, स्थानीय पुलिस रही बेखबर 

जानवरों की तरह किया सुलूक, मानो तालीबानी की तरह सजा 

इंदिरानगर पुलिस जागी, जब बेबस महिला हो गई थी लहुलुहान 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अक्सर लोगों की जुबान पर चर्चा होती रहती है कि तालीबानी सजा बहुत ही खतरनाक होती है, लेकिन यहां भी कुछ लोग ऐसे बेरहम चेहरा वाले हैं जो किसी तालीबान से कम नहीं रहे। बच्चा चोरी के शक में राहगीरों व स्थानीय लोगों ने एक मानसिक रूप से बीमार महिला को घेर कर दबोच लिया। वह खुद को निर्दोष बताया तो मानो लोगों का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और कानून का उलंघन करते हुए मर्यादा को तार-तार महिला के साथ जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महिला को केवल घसीटा और धक्का दिया, बल्कि उसका हाथ-पैर बांध कर तालीबानी जैसी सजा भी दे डाली। वह चीख-पुकार करती रही लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को तनिक भी दया नहीं आई।

खास बात यह है कि यह सब करीब एक घंटे तक होता रहा, लेकिन इंदिरा नगर पुलिस को जरा भी भनक तक नहीं लगी बाद में पुलिस गई इससे पहले बेबस महिला बेहाल हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने हद पार उस समय कर दी जब महिला के नाजुक अंग पर भी लात-घूंसे बरसाते रहे और कुछ लोग उसकी वीडियो बनाने में मस्त रहे। किसी ने हिम्मत नहीं जुटा सका कि महिला को भेड़ियों के चंगुल से मुक्त करा ले। यही नहीं सारे नियम-कानून और मानवाधिकार से बेखौफ हो महिला को बेड़ियों से जकड़ डाला। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो पुलिस के आलाधिकारी सकते में आ गए और स्थानीय पुलिस को तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचने का फरमान जारी किया। तब जाकर इंदिरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। वैसे तो महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा के लिए तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन इंदिरा नगर में हुई घटना ने मानो पूरे योजना की धज्जियां उड़ाकर रख दी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!