लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस अनूसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी की चुनावी तैयारी पहले से चल रही थी, कल दिनांक 13 नवंबर 2026 से कांग्रेस पार्टी की चुनावी तैयारी औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।
श्री तनुज पुनिया जी ने कहा कि कल उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती अराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश भर के जिला एवं शहर अध्यक्षों, फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्षांे, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश चेयरमैनगणों की कार्यशाला का आयेाजन किया गया है। इस एक दिवसीय कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री, अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उ0प्र0 प्रभारी सभी राष्ट्रीय सचिवगण शामिल होंगे। कल के इस कार्यशाला में जिला अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों को यह बताने का काम किया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी और सरकार के खिलाफ कैसे लड़ना है, इसे वरिष्ठ नेतागण कार्यशाला में बतायेंगे।
उन्होने कहा कि सरकार ने युवाओं का रोजगार खत्म कर दिया है, किसानों को बर्बाद कर दिया है, जो भी सरकार की जनविरोधी नीतियां हैं उनको लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और सच्चाई बताने का काम संगठन के द्वारा जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। कल की कार्यशाला में इन सभी मुद्दों को बताया जाएगा जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।
सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मीडिया के साथ कैसा संवाद रहे इसको लेकर कल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की कांग्रेस पार्टी की जो तैयारी है उसके सम्बन्ध में कल ही मीडिया विभाग, सोशल मीडिया विभाग, विधि विभाग एवं कनेक्ट सेन्टर की कार्यशाला आयोजित होगी जिसमंे आम जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने व बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जाए इसके लिए अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं सांसद श्री पवन खेड़ा जी व अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रभारी श्री अभय दुबे जी मौजूद रहेंगे और अपने महत्वपूर्ण अनुभव संगठन के साथ साझा करेंगे और यह बताएंगे कि सरकार की जो जनविरोधी नीतियां हैं, किसानों को कैसे बर्बाद किया? युवाओं का रोजगार छीना गया, मजदूरों का हक छीना गया, यह सारी बातें कल कार्यशाला के माध्यम से बताई जायेंगी।



