ए अहमद सौदागर उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के दो युवा और तेज-तर्रार अधिकारियों के जीवन में एक नए सफर की शुरुआत हो गई है….इटावा जनपद के जसवंतनगर में क्षेत्राधिकारी (CO) के पद पर तैनात आयुषी सिंह और लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में कार्यरत ऋषभ की रिंग सेरेमनी (सगाई) राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में भव्यता के साथ संपन्न हुई….एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर तय किया रिश्ता….सगाई के इस खास और निजी समारोह में दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया…..इस दौरान दोनों परिवारों के माता-पिता, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे…..जिन्होंने नए जोड़े को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
एसीपी ऋषभ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं…..उन्होंने अपनी अकादमिक पढ़ाई के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की 2022 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44वीं रैंक हासिल की थी…..और वह 2022 बैच के पीपीएस (PPS) अधिकारी हैं…..वर्तमान में वह लखनऊ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सीओ आयुषी सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली हैं…..उन्होंने भी UPPSC-2022 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 62वीं रैंक प्राप्त की थी…..और वह भी 2022 बैच की ही डीएसपी/सीओ अधिकारी हैं….आयुषी की यहाँ तक पहुंचने की प्रेरणादायक संघर्ष यात्रा रही है…..जिन्होंने तमाम पारिवारिक कठिनाइयों को पार कर यह मुकाम हासिल किया है…..समान बैच के इन दोनों अधिकारियों की जोड़ी और उनकी सफलता की कहानी सोशल मीडिया व पुलिस महकमे में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
अगले महीने बजेगी शहनाइयां
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सगाई की रस्म पूरी होने के बाद अब दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं…..अगले महीने (दिसंबर) ये दोनों अधिकारी आधिकारिक तौर पर विवाह के बंधन में बंध जाएंगे….पुलिस विभाग के तमाम सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने दोनों अधिकारियों को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं।


