August 8, 2026 2:14 am

अंबेडकर नगर: चार बच्चो की निर्मम हत्या से फैली सनसनी 

पिता विदेश में, मां लापता, उसी पर गहराया शक 

एसपी प्राची सिंह नें घटना स्थल पर पहुंच का किया मौका मुआयना 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हुईं हत्या से आसपास हड़कंप मच गया है। चार मंजिला मकान के भीतर से चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने के बाद माहौल गरमा गया।इलाके में सनसनी फैली हुईं है।इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। चार बच्चों की हत्या किसने की? इस बिंदु पर पुलिस की अपनी पड़ताल कर रही है।घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस हत्याकांड से जुड़े हर एक सबूत को तलाशने में जुटी है। घटना के बाद से ही बच्चों के मां के गायब होने की बात सामने आई है।यह सनसनीखेज घटना अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में घटना घटी है।

जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर जिले के मीरानपुर मोहल्ले के पुरानी दीवानी के पीछे मैदान के बगल में बना चार मंजिला मकान है। शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि मकान के अंदर चार बच्चों के शव मौजूद हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।पुलिस को घर के अंदर बिस्तर पर चारों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े मिले। घटना के समय घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची एसपी प्राची सिंह और फॉरेंसिक टीम ने बाहर से गेट बंद करवाया। इसके बाद पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई है।एसपी प्राची सिंह नें घटना स्थल का बारीकी से मुआयना कर अफसरों को कड़े निर्देश दिये।मीरानपुर में चार बच्चों की हत्या की घटना के बाद से उनकी मां के लापता होने की बात सामने आई है। इस घटना को लेकर उसी पर शक गहराता जा रहा है। बच्चों का पिता सऊदी अरब में नौकरी करता है। बच्चे अपनी मां के साथ घर पर ही रहते थे। सुबह से घर बंद होने पर आसपास के लोग ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को चार बच्चों के शव घर में मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक नियाज की पत्नी अपने पुत्र शफीक, सऊद, उमर और एक पुत्री के साथ मीरानपुर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि नियाज ने सऊदी अरब में दूसरी शादी भी कर ली है।इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुईं है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!