राजधानी लखनऊ। (संवाददाता) नगर निगम जोन 7 अंतर्गत शहीद भगत सिंह द्वितीय वार्ड के भीटहरी में पुराने मार्ग के क्षतिग्रस्त को लेकर लोगों मे भारी असंतोष है।
जिसको लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य समस्या जो कि क्षतिग्रस्त रास्ता (लगभग 500 मी०) है जिसके सम्बन्ध में सभी लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी।
वर्तमान विधायक ,पार्षद के कार्यों से लोग असंतुष्ट दिखे और यह भी कहा गया कि किसी तरह का कोई विकास कार्य नहीं किया गया, लोगों द्वारा यह भी कहा गया कि यदि मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो भविष्य के चुनाव में हम लोग वोट का बहिस्कार करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी राम रत्न यादव, ब्रज मोहन, राम अवध, संजीव गौतम, मनोज गौतम, वैजनाथ ,विनोद यादव, सूरज सचिन, कमलेश , अभिषेक कुमार गौतम , राजेश रहे।



