November 7, 2026 3:09 am

अखिल भारतीय बैरवा महासभा: भीलवाड़ा में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला भीलवाड़ा की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री हरीश बैरवा (कुंडिया कला) एवं जिला अध्यक्ष देवकरण बैरवा सहित महासभा के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज सुधार, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर विस्तृत चर्चा की गई।

समारोह में समाज के प्रमुख प्रबुद्धजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने माला एवं साफा पहनाकर सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता माधव लाल बैरवा (निवासी भीलवाड़ा), डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल बैरवा (निवासी जीवार) तथा उप जिलाध्यक्ष नंदलाल बैरवा (कालियास), बंक्यारानी मंदिर कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल बैरवा (सोडार), सचिव बालू राम बैरवा (जीवार), एवं कोषाध्यक्ष जगदीश (बालापुरा), समाज सुधारक मोहनलाल बैरवा (कावलाश), पुष्कर कमेटी सदस्य अशोक बैरवा (आसींद), कैलाश बैरवा (पारसोली), जगदीश बैरवा (करिया खेड़ा), लक्ष्मण बैरवा (राम जी का खेड़ा, बडला), बंक्यारानी माताजी का खेड़ा से रामेश्वर जी व भागचंद बैरवा, मयूर प्रसाद बैरवा (पालड़ी) उपस्थित रहें।

समारोह के अंत में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रसार, युवाओं को संगठित करने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!