November 6, 2026 1:23 am

मलिहाबाद: रुसैना गाँव में दुस्साहसिक चोरी, दीवार में सेंध लगाकर ₹20 हजार नगद व जेवर पार

रहीमाबाद, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुसैना में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने मकान की दीवार में सेंध लगाकर नगदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी खलील अहमद ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ रोजाना की तरह खाना-पीना खाकर सो गए थे। गुरुवार सुबह जब उनकी आँख खुली, तो कमरे का दरवाज़ा बाहर से बंद मिला। किसी तरह बाहर निकलने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला।

घर के कमरे में जाकर देखा गया तो बक्से में रखे ₹20,000 नगद और कीमती सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची रहीमाबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सुराग जुटाकर चोरों की तलाश में जुट गई है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!