August 8, 2026 4:06 am

‘अगुवाई औरत की’नाम से रेड ब्रिगेड ने आयोजित किया जागरूकता अभियान

मलिहाबाद लखनऊ । रेड ब्रिगेड और एमरेन फाउंडेशन ने लड़कियों को/ महिलाओं को राजनीति से जुड़ने के लिए एक पहल की शुरुआत की है। लड़की निडर,करे वोट की फ़िकर* नामक अभियान चला रही है। इसमें रेडब्रिगेड की टीम 12 दिसम्बर को दयानन्द इंटर कॉलेज-महानगर और अमीरुद्दौल इस्लामिआ इंटर कॉलेज-लालबाग़ पहुंचकर छात्राओं को वोट देने के लिए जागरूक किया। इसमें रेड ब्रिगेड टीम की सदस्य लक्ष्मी जी ने दयानन्द इंटर कॉलेज में छात्राओं को बेहतरीन तरह से एक वोट की महत्वता बताई, उन्होंने बच्चियों को समझाया की एक वोट देने से क्या कुछ हो सकता है। उन्होंने बताया की ‘एक वोट से हम सही सरकार चुन सकते है और टीम सदस्य पूजा जी ने बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी और बताया की आत्मरक्षा हमारे लिए कितनी जरुरी है। दयानन्द कन्या इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में आई ह्यूमन राइट की लॉयर आशीमा ईज़ात ने छात्राओं को *”लडकियों को निडर होकर वोट देने का अधिकार”* के बारे में बताया। वहीं अमीरुद्दौल इस्लामिआ इंटर कॉलेज में रेड ब्रिगेड टीम की संस्थापिका ऊषा जी पहुंची। जहाँ उन्होंने छात्राओं को वोट देने के जागरूक किया, साथ बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी दी। अमीरुद्दौल इस्लामिआ इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सोशल ऐक्टिविस्ट वीना राणा ने वोट देने के लिए छात्राओं को जागरूक किया। इस पूरे अभियान में रेड ब्रिगेड टीम के सदस्य अनुपमा, दीपक, खुशी, अहद, शिवम मौजूद रहे।

रिपोर्ट – रामू गौतम

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!