ऊंची इमारतों की सुरक्षा को लेकर हुआ मॉक ड्रिल
ए अहमद सौदागर लखनऊ। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के मौके के सोमवार अग्निशमन विभाग के महानिदेशक सुजीत पाण्डेय के निर्देशन में अलग-अलग संस्थानों, प्रतिष्ठानों एवं प्रमुख बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ, अग्निशमन अधिकारी गोमतीनगर, अग्निशमन अधिकारी पीजीआई, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, बीकेटी द्वारा पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत ”मेदांता हास्पिटल” में अग्निशमन विभाग तथा मेदांता हास्पिटल की सुरक्षा टीम के साथ एक संयुक्त माक ड्रिल/अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माक ड्रिल के दौरान महानिदेशक महोदय ने किसी दुर्घटना के समय अग्निशमन विभाग तथा मेदांता हास्पिटल की सुरक्षा टीम की आपात स्थिति से निपटने की तैयारीयों को परखा, जिसमें अग्निशमन विभाग द्वारा अपने अत्याधुनिक विशेष रेस्क्यू वाहन हाईड्रोलिक प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए घायल(सांकेतिक) व्यक्तियों को रेस्क्यू कर भवन से बाहर निकाला गया एवं आग(सांकेतिक) को बुझाने हेतु आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर का उपयोग किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में हास्पिटल के डॉक्टरों/नर्सों/सुरक्षा कर्मियों तथा उपस्थित जनसमूह को आग लगने के कारणों, आग से बचाव, आपातकालीन स्थितियों से निपटने तथा भवन में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों (जैसे-फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम और स्प्रिंकलर इत्यादि के संचालन का सजीव प्रदर्शन तथा विस्तृत व्याख्यान दिया गया।
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी, गोमतीनगर श्री सुषील कुमार द्वारा गोमतीनगर क्षेत्रान्तर्गत ”गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, माईरस हास्पिटल, इण्डियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड” में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गयाए जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन, हास्पिटल तथा पेट्रोलियम डिपो में कार्यरत कर्मचारियों तथा उपस्थित जनसमूह को आग लगने के कारणों, आग से बचाव, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा भवन में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों जैसे-फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम और स्प्रिंकलर इत्यादि को संचालित कराकर उनके उपयोग के तरीकों के बारे में बताया गया। इसके अलावा
हजरतगंज श्री राम कुमार रावत द्वारा हजरतगंज क्षेत्र स्थित एम्मा थामसन स्कूल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल में कार्यरत शिक्षकों सुरक्षा कर्मियों तथा छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारणों, आग से बचाव, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा किसी आकस्मिकता की स्थिति में भवन में उपलब्ध प्राथमिक अग्नि सुरक्षा उपकरणों को संचालित कराते हुए उनके उपयोग के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।
वहीं इन्दिरा नगर के0 के0 सिंह द्वारा इन्दिरा नगर क्षेत्र के ”होटल पार्क इन, होटल रेडिसन, एच0एस0 स्कूल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गयाए जागरूकता कार्यक्रम के दौरान होटल भवन एवं स्कूल में कार्यरत स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों तथा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारणों, आग से बचाव, आपातकाल में सुरक्षित निकासी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा किसी आकस्मिकता की स्थिति के दौरान भवन में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता के बारे में विस्तापूर्वक बताया गया तथा उनके संचालन का सजीव प्रदर्शन कर दिखाया एवं चलवाया गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी पम्प्लेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।
जबकि अग्निशमन अधिकारी, आलमबाग धर्मपाल सिंह द्वारा आलमबाग क्षेत्रान्तर्गत ”फिनिक्स यूनाईटेड माल, पिकेडली होटल, अपोलो मेडिक्स हास्पिटल” में डिमान्स्ट्रेशन किया गया तथा अग्नि सुरक्षा से बचाव सम्बन्धी जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान माल, होटल तथा हास्पिटल भवन में कार्यरत स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों, डाक्टरों, नर्सों तथा उपस्थित जनसमूह को आग लगने के कारणों, आग से बचाव, आपातकाल में सुरक्षित निकासी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसी आकस्मिकता की स्थिति के दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता एवं उनके संचालन के बारे में विस्तापूर्वक बताया गया तथा उनके संचालन का सजीव प्रदर्शन कर दिखाया एवं चलवाया गया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, बी0के0टी0 श्री प्रशान्त कुमार द्वारा बी0के0टी0 क्षेत्रान्तर्गत ”सरफेस पेन्ट फैक्ट्री” में डिमान्स्ट्रेशन किया गया तथा अग्नि सुरक्षा से बचाव सम्बन्धी जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पेन्ट फैक्ट्री में कार्यरत स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों तथा उपस्थित जनसमूह को आग लगने के कारणों, आग से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा किसी आकस्मिकता की स्थिति में सुरक्षित निकासी तथा अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता एवं उनके संचालन के बारे में विस्तापूर्वक बताया गया तथा उनके संचालन का सजीव प्रदर्शन कर दिखाया गया तथा उपस्थित कर्मियों द्वारा भी उनके संचालन का अभ्यास करवाया गया।
इसके अलावा भवनों में पहले से स्थापित और उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों (जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम और स्प्रिंकलर) को मौके पर संचालित करके दिखाया गया।
जबकि प्रतिष्ठानों के स्टाफ से स्वयं उपकरणों का संचालन करवाया गया ताकि आपात स्थिति में वे बिना किसी हिचकिचाहट के इनका उपयोग कर सकें।




