August 8, 2026 2:29 am

अज्ञात चोरों ने दस पोल की एबीसी एल टी लाइन के तार को चोरी कर हुए चंपत

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमानीगंज स्थिति ओल्ड पावरहाउस के अंतर्गत काकोरी ए जी फीडर पर बीते सोमवार की रात सहिलामऊ हार के गंगाप्रसाद के नलकूप से जमाल अहमद व ज्ञानेंद्र मौर्य के नलकूप तक अज्ञात चोरों ने दस पोल की एबीसी एल टी लाइन के तार को चोर चोरी कर चंपत हो गए।मंगलवार की सुबह जब ज्ञानेंद्र अपने बाग में पंहुचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने मलिहाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को भी तार चोरी के संबंध में लिखित शिकायत दी। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई के समय को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!