November 4, 2026 11:15 am

अदालत का फरमान ताक पर: धड़ल्ले से चल रहा हुक्का बार 

कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का पीने और परोसने वाले 42 आरोपित गिरफ्तार 

14 हुक्का, चिलम, पाइप, फ्लेवर पैकेट, मोबाइल फोन व 2,420 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अदालत के फरमान के बाद भी राजधानी लखनऊ रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। होटल सिटी के ऊपर स्थित कैफे टेल्स में अवैध रूप हुक्का परोसा जा रहा था। इसकी भनक लगते ही मंगलवार को कैसरबाग पुलिस मौके पर पहुंच कर छापा मारा। पुलिस फोर्स को देखते ही वहां पर मौजूद हुक्का के शौकीन भागने लगे कि पुलिस ने घेरेबंदी कर मौके से 42 लोगों को धरदबोचा।

बताया जा रहा है कि कैफे की चौथी मंजिल पर भारी संख्या में अलग-अलग टेबलों पर बैठकर हुक्का पी रहे थे। हालांकि कुछ लोग मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस को मौके से 14 हुक्का, छह क्षतिग्रस्त हुक्का, दस पाइप, छह भरी चिलम, बीस खाली चिलम,11 फ्लेवर पैकेट, तीन मोबाइल फोन व 2,420 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिटी होटल के ऊपर स्थित कैफे टेल्स में अवैध रूप हुक्का बार संचालित है और इस समय ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे छापेमारी कर मौके से 42 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ लोग भाग निकले। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शाहरुख अंसारी ने पूछताछ में बताया कि कैफे में ग्राहकों को हुक्का परोसा जाता था तथा कैफे का संचालन सैयद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल व सारिक द्वारा किया जाता है। आरोपितों ने यह भी पुलिस को बताया कि अधिक पैसे कमाने के लालच में वह लोग इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!