November 3, 2026 9:06 pm

लखनऊ: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लापरवाही पर चौकी प्रभारी सस्पेंड

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हंस कुमार शुक्ला (35) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद उसके भाई, मां और पिता की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी के पिता ने आरोप लगाया था कि आरोपी काफी समय से उसकी बेटी पर साथ चलने का दबाव बना रहा था और विरोध करने पर धमकी देता था। करीब पांच महीने पहले आरोपी और उसके परिजनों पर परिवार के साथ मारपीट व चाकू से हमला करने का भी आरोप है। इन घटनाओं से परेशान होकर सोमवार को किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर साहिलामऊ क्रॉसिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी उत्तरी अमित कुमार ने कसमंडी चौकी प्रभारी विवेक कुमार को निलंबित कर दिया था। अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!