इंस्पेक्टर कार्यालय से लेकर हवालात तक निगरानी रख रहे कैमरे
राजधानी लखनऊ 95 पिंक बुथ, आसपास लगाए गए कैमरे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने तथा आने-जाने वालों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए अदालत के आदेश पर राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी जिलों के थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
जबकि लखनऊ में 95 पिंक बुथ हैं, जिनपर भी चार-चार कैमरे लगाए गए हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी जिलों के थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर एक शख्स की गतिविधियां कैमरे में कैद हो सके।
उन्होंने बताया कि थानों की बिल्डिंगों, इंस्पेक्टर कार्यालय, हवालात, परिसर, मुख्य द्वार के अलावा आसपास भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने बताया कि इसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी स्टेशन अफसरों को सौंपी गई है और साथ ही समय-समय पर उच्च अधिकारी भी इसकी समीक्षा करते रहेंगे।
पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के मुताबिक राजधानी लखनऊ में कुल 95 पिंक बुथ हैं, जिनपर चार चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि थाना परिसर को भी सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है ताकि आने-जाने वाले हर एक शख्स की गतिविधियां कैमरे में कैद हो सके। संयुक्त पुलिस आयुक्त के मुताबिक पूरे थानों का सिस्टम एक जगह रखा गया है ताकि जिम्मेदार अफसर यहीं से बैठकर निगरानी कर सकें।




