न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अन्न पूर्ति योजना हेतु रूपये 11,96,94,249 (रू0 ग्यारह करोड़ छियानबे लाख चौरानबे हजार दो सौ उनचास मात्र) की वित्तीय स्वीकृति निर्गत करते हुए आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग के निवर्तन पर रखने के निर्देश दिये हैं।
इस सम्बन्ध में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि अवमुक्त की गयी धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार किया जायेगा। प्रस्तावित कार्यों की द्विरावृत्ति न हो, कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों की जिम्मेदारी आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग की होगी।




