August 8, 2026 2:15 am

अपनी मांगो को लेकर खुले आसमान में बैठी रही डायल 112 की लड़कियां

लखनऊ। राजधानी के ईको गार्डन में डायल 112 की लड़कियों को धरना अभी जारी है। शनिवार की सुबह बारिश के दौरान लड़कियां अपनी मांगों को लेकर खुले आसमान के नीचे बैठी रही। लड़कियों को आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से उनका रजाई व गद्दा उठा ले गयी है। लड़कियों का कहना है कि पुलिस चाहे जितना जुर्म कर ले लेकिन उनका धरना जारी है। पुलिस द्वारा उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है ताकि धरना समाप्त कर लें। डायल 112 की लड़कियां वेतन वृद्धि, छुट्टी और जॉब सिक्योरिटी की मांग लेकर पिछले चार दिनों से काम काज छोड़कर धरना दे रही है। पहले इनका धरना डायल 112 पर शुरू हुआ फिर जब मांग नहीं सुनी गई तो मुख्यमंत्री आवास जा पहुंची। वहां पर पुलिस से काफी नोकझोक हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी लड़कियों को जबरदस्ती ठूंसकर ईको गार्डन भेज दिया। तभी से ईकों गार्डन में धरना जारी है।

जबकि इस समय रात में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लड़कियों ने रजाई और गद्दा रख रखा था। लड़कियों का आरोप है कि पुलिस ने उसे अपने साथ उठा ले गयी। शनिवार तड़के चार बजे बारिश शुरू होने पर खुले आसमान के नीचे बैठी लड़कियों में बाथरूम में अपना धरना जारी रखा। इससे पहले शुक्रवार शाम धरना वाली जगह ही लड़कियों ने रंगोली बनाई और दीये जलाकर धनतेरस मनाया। अखिलेश ने लड़कियों के दीये जलाने का वीडियो शेयर कर लिखा- ये अपना वायदा है। हम भी तेरे संघर्ष में एक दीया जलाएंगे।कुछ लड़कियों ने वीडियो जारी करके आरोप लगाए हैं कि प्रशासन के अफसर सीएम योगी को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को उनकी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक से लिया जाना चाहिए। लड़कियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक धरना जारी रहेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!