August 8, 2026 2:12 am

अपराध शाखा को मिली बड़ी कामयाबी: घर से नाराज होकर बालिका गृह में नाम बदल कर रह रही किशोरी को किया सकुशल बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घर से नाराज होकर नाम बदलकर अनाथालय आश्रम में रह रही 14 वर्षीय बालिका को अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने मंगलवार को गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित स्नेहालय बालिका गृह से सकुशल बरामद कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक बीते 13 अप्रैल 2023 को पीजीआई थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कहीं लापता हो गई है। इस सूचना पर पीड़िता की तहरीर पर गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय के आदेश पर इसकी विवेचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग को सौंपी गई थी। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह द्वारा की जा रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि एक बालिका गुडंबा क्षेत्र स्थित स्नेहालय बालिका गृह में जो अपना नाम बदलकर रह रही है। इसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक पूछताछ में बालिका ने बताया कि आए दिन उसके माता-पिता के झगडे से आजिज आकर घर छोड़कर चली गई थी और नाम बदलकर बालिका गृह में रहने की बात स्वीकार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट गुमशुदा बच्चों की तलाश और उनकी सुरक्षा के हर समय तत्पर है। उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह की कोई बात सामने आए तो इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 7839861034 पर तुरंत दें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!