August 8, 2026 2:21 am

अप्रैल 2023 से अब तक 6,956 रोजगार मेलों का आयोजन

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों द्वारा रोजगार मेंलों के माध्यम से प्रदेश के रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके लिए सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं सेवायोजकों को ऑनलाइन पंजीकृत किये जाने की व्यवस्था है।


सेवायोजन विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सेवायोजन पोर्टल पर अब तक 35,82,183 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया जा चुका है और 13,680 पंजीकृत नियोजकों का सत्यापन किया जा चुका है। अप्रैल 2023 से अब तक 6,956 रोजगार मेलों का आयोजन करते हुए 1,68,027 अभ्यर्थियों को चयनित किया जा चुका है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!