April 22, 2026 1:40 pm

अम्बेडकर जयंती को लेकर रहीमाबाद थाने में पीस कमेटी की बैठक, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

मलिहाबाद, लखनऊ (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में बुधवार को आगामी 14 अप्रैल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिभुनायककी अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बाबा साहेब की जयंती का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाए, लेकिन इसके साथ ही शांति और सौहार्द का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपने-अपने गांवों में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश न करें। यदि कोई व्यक्ति कार्यक्रम में व्यवधान डालता है या हुड़दंग मचाता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी ने भी पर्व के दौरान अड़चन डाली या अराजकता फैलाई, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से उप निरीक्षक उमेश यादव, उमाशंकर यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार गोस्वामी, सुरेश कुमार। पूर्व प्रधान जिज्ञासु जवाहरलाल, पूर्व प्रधान रामस्वरूप, जेदी खान, करन सिंह, रविंद्र सिंह।

समाजसेवी व कार्यकर्ता: गौतम प्रेम नारायण, रणविजय गौतम, गौरव पांडे, अनिकेत सैनी, मनोज सागर, शीशपाल और मनू आर्य समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

थाना प्रभारी का संदेश: “कानून व्यवस्था बनाए रखकर अपना कार्यक्रम धूमधाम से मनाएं। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते विधिक कार्रवाई की जा सके।”

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!