November 10, 2026 12:50 am

गाजीपुर: दीपावली पर्व की खुशी हुई खलल, परिवार में उपजे कलह के चलते सिपाही ने लगाई फांसी 

यातायात पुलिस मटियारी में तैनात थे संदीप कुमार 

पत्नी को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर लटका 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दीपावली पर्व के मौके पर जहां लोगबाग खुशी मना रहे थे। परिवार भी खुशी मना रहा था कि पर परिवार में उपजे विवाद ने सिपाही संदीप कुमार को जान देने पर मजबूर कर दिया। यह दर्दनाक घटना किसी गैर जनपद नहीं बल्कि राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई। सर्वोदय नगर के अवधपुरी में रहने वाले 30 वर्षीय सिपाही संदीप कुमार ने पत्नी को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में सिपाही को फांसी के फंदे से उतरवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

अंबेडकर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र स्थित मक्खनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार वर्ष 2018 बैच के आरक्षी थे। वह वर्तमान में यातायात पुलिस मटियारी में तैनात थे। बताया जा रहा है कि संदीप कुमार परिवार के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के मकान नंबर ए-4 अवधपुरी सर्वोदय नगर में पत्नी प्रतिमा के साथ रहते थे। किसी बात को लेकर संदीप पत्नी को कमरे में बंद कर पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर गाजीपुर के मुताबिक उनकी पत्नी ने इसकी सूचना दी कि वह कमरे में बंद है और उसके पति संदीप कुमार को कई बार आवाज लगाने पर वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में कमरे में बंद पत्नी को बाहर निकलवाकर दूसरे कमरे में झांक कर देखा तो संदीप कुमार का शव पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा है। यह माजरा देख पुलिस दरवाजा तोड़वाकर फांसी के फंदे पर लटक रहे संदीप को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। वहीं यह भी बताया कि जा रहा है कि पंखे के कुंडे से दुपट्टा झूल रहा था जबकि संदीप कुमार नीचे पड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!