November 10, 2026 12:50 am

नगराम: मामूली कहासुनी के बाद खूनी बना भाई, बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला 

जान लेने के बाद शव को कुएं में फेंका, इलाके में फैली सनसनी 

कातिल गिरफ्तार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 

समेसी गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों कत्ल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नगराम थाना क्षेत्र के समेसी गांव में रहने वाले एक कलयुगी भाई ने मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई के ऊपर किसी भारी वस्तु से वारकर बेरहमी से मौत की नींद सुलाने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कुएं से बाहर निकलवाकर मामले की छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले खूनी खेल खेलने वाले भाई को गिरफ्तार कर लिया।

नगराम थाना क्षेत्र स्थित समेसी गांव निवासी 45 वर्षीय राम अवतार व 54 वर्षीय जिया लाल दोनों सगे भाई हैं। बताया जा रहा है गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बने छप्पर में दोनों भाई मौजूद थे कि इसी दौरान शराब के नशे में धूत होकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। तभी छोटे भाई राम अवतार ने किसी भारी वस्तु से वारकर जिया लाल की बेरहमी से हत्या कर दी। जान लेने के बाद खूनी भाई राम अवतार ने शव को कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस कुएं में पड़े जिया लाल को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर कहीं भागने की फिराक में जा रहे राम अवतार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!