August 8, 2026 2:30 am

अयोध्या: घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म

घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अयोध्या जिले के पुराकलंदर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हुई। घर के बाहर खेल रही एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं भीड ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

घटना जनपद के थाना पुराकलंदर क्षेत्र की है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, इस दौरान गांव का ही कुन्नन उसे बहला फुसलाकर गोद में उठा ले गया।आरोपी ने एकांत स्थान पर हैवानियत की। मासूम की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कुन्नन 3 महीने पहले भी दुष्कर्म मामले की एक घटना में जेल जा चुका है। इस घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!