लखनऊ। (संवाददाता) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेक्टर 12 की गौतम बुद्ध पार्क में अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी मुख्य अतिथि सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज बन न की प्रधानाचार्य श्रीमती रीति कुशवाहा जी तथा इंदिरा नगर की पार्षद पूजा जैसवानी जी ने कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती सुमिता तिवारी के शक्ति सम्मान 2026 द्वारा बहनों को सम्मानित किया ।
“अरुणिमा वेलफेयर आयोजन फाउंडेशन कीअध्यक्षा श्रीमती सुमिता तिवारी जी (एडवोकेट) द्वारा किया गया।कार्यक्रम में श्रीमती जया मिश्रा जी ने अपना सक्रिय योगदान देकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की।श्रीमती रीति कुशवाहा जी ने महिला सशक्तिकरण और समानता पर अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सुमिता तिवारी ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में मातृ शक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहल करनी होगी,जो कि समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में श्रीमती प्राची श्रीवास्तव, श्रीमती नमिता पांडे , श्रीमती शीलू श्रीवास्तव , श्रीमती इला मिश्रा जी श्रीमती शिवरानी को महिला सशक्ति सम्मान 2026 प्रदान किया गया।




