November 4, 2026 12:49 pm

अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी 

नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी घटना में इस्तेमाल कैंची के साथ हिरासत में 

पुर्णिया पुल के नीचे हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में खूनी खेल का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अलीगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक बेखौफ हमलावर ने डाला चालक राहुल अवस्थी के पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त उत्तरी, सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज व इंस्पेक्टर अलीगंज सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल चालक को आनन-फानन में ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सरे शाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घरवालों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जान लेने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मूल रूप से सीतापुर जिले गैरोली गांव निवासी राहुल अवस्थी डाला चलाकर परिवार का जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है रोज की तरह राहुल अवस्थी पुत्र सुरेश अवस्थी डाला लेकर अलीगंज क्षेत्र स्थित पुर्णिया पुल के पास खड़ा था कि इसी दौरान मड़ियांव क्षेत्र स्थित नौबस्ता निवासी प्रदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बेखौफ प्रदीप पास की दुकान से कैंची लाया और राहुल अवस्थी के ऊपर ताबड़तोड़ कई वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे हमलावर प्रदीप को घेरेबंदी कर दबोच लिया। खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक घरवालों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!